फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जमेगा देशभक्ति का रंग

Thu, 14 Aug 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। देश और इस पर न्योछावर होने वाले देशभक्तों के प्रति अपने सम्मान को प्रदर्शित करने का आखिर वो मौका आ ही गया। अमर उजाला के रूपांतरण क्लब की सदस्याओं के लिए आयोजित ‘आजादी के दीवाने’ कार्यक्रम का आयोजन स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या यानी गुरुवार को दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ बिल्डिंग में किया जा रहा है। अमर उजाला और पॉपुलर हास्पिटल की ओर से सदस्यों के लिए आयोजित ये कार्यक्रम बेहद ही खास होगा। केसरिया, सफेद और हरे रंग के परिधान में शामिल होने वाली सदस्याएं इस कार्यक्रम को और भी देशभक्ति का रंग देंगी।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्तों के प्रतिरूप की झांकी प्रतियोगिता, देशभक्ति नाटक, देशभक्ति गायन और देशभक्ति गीत पर ही आधारित नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिता की विजेताओं को जहां आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे, वहीं प्रतिभागियों को भी ढेर सारे उपहार पाने का मौका मिलेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक पॉपुलर हास्पिटल ककरमत्ता एवं सह प्रायोजक अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी पहडि़या, माइंड एंड सोल स्पा रथयात्रा एवं जाइडस वेलनेस हैं। तो आप भी आइए और आजादी के दीवानों को याद कर उन्हें अपनी सच्ची श्रद्धांजलि पेश करिए। अधिक जानकारी के लिए आप 9307431935 और 9839933379 पर संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें