फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई महिला के कमरे से चार लाख का सामान चोरी

Fri, 20 Jun 2014 05:31 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बगिया स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के गेस्ट हाउस में ठहरी आप्रवासी भारतीय (एनआरआई) सीमा द्विवेदी के कमरे से चोरों ने करीब चार लाख रुपये का सामान पार कर दिया। घटना बुधवार की रात हुई। सुबह सूचना पाकर डाग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

चंदौली, चकिया के मूल निवासी प्रमोद द्विवेदी आयवा, अमेरिका में स्वास्थ्य विभाग में डायरेक्टर हैं। उनकी पत्नी सीमा द्विवेदी बीते नौ जून को वाराणसी आईं। कुछ दिन अपने रिश्तेदारों के यहां ठहरने के बाद 12 जून को उन्होंने भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के गेस्ट हाउस में कमरा बुक कराया। इसी दौरान उन्होंने अपनी सास वैदेही देवी की आंख बनवाई और वह उनके साथ ही गेस्ट हाउस में ठहरी थीं। बुधवार को सीमा कपड़े आदि की खरीदारी के लिए बाजार गईं। गेस्ट हाउस लौटने के बाद रात करीब एक बजे अमेरिका फोन कर उन्होंने अपने पति और बच्चों से बात की। इसके बाद वह और उनकी सास वैदेही सो गईं। भोर में पांच बजे के करीब वैदेही बाथरूम गईं तो दरवाजा नहीं खुला। इस पर उन्होंने सीमा को जगाया। सीमा उन्हें बाहर के बाथरूम में ले गईं। लौटकर जब उन्होंने चौकीदार को दरवाजा नहीं खुलने की बात बताई तो उसने इसकी छानबीन की। उसके काफी प्रयास के बाद बाथरूम का दरवाजा खुला तो वहां अंदर दो सूटकेस पड़ा था। उसे देख सीमा के होश उड़ गए। कमरे में जाकर देखा तो और भी सामान गायब थे। बाथरूम का रोशनदान टूटा हुआ था। आशंका जाहिर की जा रही थी कि चोर उसी रास्ते कमरे में दाखिल हुए होंगे। सीमा द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया छानबीन में जुटी है। सीमा ने बताया कि चोर दो सूटकेस और तीन हैंड बैग में रखे कपड़े, गहने, दो हजार अमेरिकन डालर, बीस हजार रुपये, एटीएम कार्ड सहित करीब चार लाख रुपये के सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें