फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीं से आसमां तक निगहवानी

Sun, 04 May 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सुरक्षा एजेंसियो के लिए भाजपा के प्रधानमंत्री पद केउम्मीदवार नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चुनौती बन गई है। सोनिया गांधी जैसी सुरक्षा मुहैया कराए जाने के बाद भी भाजपा नेताओं ने खतरे की आशंका जताई है। वहीं मोदी की सुरक्षा को देखते हुए पूरे यूपी में सर्विलांस को सुपर एक्टिव मोड (लगातार निगरानी) में रखा गया है। वहीं एटीएस, एनएसजी, एसटीएफ, गुजरात पुलिस, लोकल पुलिस सहित सुरक्षा के पांच घेरा बनाकर फोर्स तैनात की गई है। पचास संदिग्धों की फोटो एटीएम के हाथ लगी है।
विज्ञापन

मोदी आतंकी संगठन सिमी के टारगेट पर हैं। 27 अक्टूबर को पटना की रैली में इंडियन मुजाहिदीन प्रमुख तहसीन अख्तर की साजिश से ब्लास्ट हो चुका है। एटीएस की पूछताछ में इस बात का खुलासा हो चुका है कि खंडवा जेल से फरार आतंकी अबु फैजल, जावेद नागौरी, साजिद ने धमाका किया था। नेपाल के रास्ते पूर्वांचल में घुसे गोरखपुर में पकड़े गए दो आतंकियों ने पूछताछ में खुलासा किया था कि नरेंद्र मोदी सिमी आतंकियों के निशाने पर हैं। वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से उनके चुनाव लड़ने और पूर्वांचल में तुफानी दौरे को लेकर खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गईं। जहां भी मोदी की सभाएं आयोजित हो रही हैं। वहां एटीएस की 25-25 कमांडो वाली दो टीमें लगाई जा रही हैं। एनएसजी के 36 कमांडों उनके साथ रहते हैं। आतंकी खतरे को देखते हुए जेड प्लस के अलावा उन्हें एडवांस सिक्योरिटी लाइजनिंग (एएसएल) भी दी गई है। वहीं नेपाल सीमा से लेकर जहां भी सभाएं है वहां एटीएस, एसटीएफ एवं खुफिया एजेंसियां करीब पचास संदिग्धों का फोटो लेकर उनकी पहचान में जुटे है। सैकड़ों की संख्या में लोगों के नंबर सर्विलांस पर लिए गए है। संतकबीरनगर गोरखपुर से मोदी की तूफानी दौरे की शुरुआत हो चुकी है। 4 मई को भदोही, इलाहाबाद में उनकी सभाएं हैं। इसके अलावा 8 मई को आजमगढ़, 9 मई को मिर्जापुर, चंदौली में कार्यक्रम तय हो चुका है। वाराणसी में भी आने की संभावनाएं है। वैसे वाराणसी आतंकियों के लिए टारगेट पर है। यहां कई बार आतंकी ब्लास्ट भी हो चुके हैं। वहीं जोन के तीन जिलों मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र में नक्सलियों का दबदबा है। ऐसे में खतरे की आशंका बढ़ गई है।

अब तक पकड़े गए आतंकी
- इंडियन मुजाहिदीन के भारत में प्रमुख तहसीन अख्तर को दिल्ली पुलिस ने 25 मार्च को नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया था। तहसीन ने ही मोदी की अक्टूबर 2013 पटना में हुई रैली में धमाके कराए थे। वह बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। 2010 शीतला घाट ब्लास्ट का भी आरोपी है।
विज्ञापन

-बिहार के दरंभंगा के रहने वाले आईएम चीफ यासीन भटकल का भी नेपाल सीमा से ही गिरफ्तार किया गया था। 28 अगस्त 2013 को गिरफ्तारी हुई थी।
- दिल्ली पुलिस ने 23 मार्च को राजस्थान से वकास समेत तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था। वकास पर भी वाराणसी के शीतला घाट ब्लास्ट का आरोप है।
000
-23 फरवरी 2005 को दशाश्वमेध घाट पर धमाका
-7 मार्च 2006 को संकटमोचन और कैंट स्टेशन पर धमाका
-25 जुलाई 2005 को श्रमजीवी विस्फोट (जौनपुर)
-23 नवंबर 2007 में वाराणसी, फैजाबाद, लखनऊ कचहरी में सीरियल ब्लास्ट
-7 दिसंबर 2010 को शीतला ब्लास्ट
000
वर्जन:
पूर्वांचल के 15 जिलों में 12 मई को चुनाव है। चुनाव के दौरान मोदी ही नहीं जो भी बड़े नेता आएंगे उन्हें श्रेणी के अनुसार सुरक्षा मुहैया कराया जा रहा है। सुरक्षित माहौल बनाने का निर्देश सभी एसएसपी को दिए गये है। खासतौर पर वाराणसी को अतिरिक्त फोर्स मुहैया कराई गई है। खुफिया एजेंसियाें को सतर्क कर दिया गया है। संदिग्धों से पूछताछ एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

प्रकाश डी आईजी जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें