फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिंट हाउस तक समर्थकों ने दिखाया जबर्दस्त उत्साह

Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नामांकन करने निकले आप प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल का लहुराबीर से मिंट हाउस के बीच जगह-जगह स्वागत हुआ। इस दौरान जहां कुछ लोग छतों पर नजर आए वहीं कुछ घर के बाहर खड़े होकर अभिवादन कर रहे थे। केजरीवाल के रोड शो में बड़ी संख्या में मुस्लिम और बुनकर भी शामिल हुए।
विज्ञापन

सुबह 11:24 बजे अरविंद केजरीवाल लहुराबीर चौराहे पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए। यहां से शुरू हुआ रोड शो जगतगंज, तेलियाबाग, नदेसर होते हुए मिंट हाउस पहुंचा। इस दौरान सड़क के दोनों किनारे लोग केजरीवाल को देखने और उनका फोटो खींचने में लगे रहे। सड़क के बीच बने डिवाइडर पर भी लोग खड़े थे। कई लोगों ने उन्हें माला पहनाने की भी कोशिश की पर कड़ी सुरक्षा के चलते वे ऐसा नहीं कर सके। कुछ लोेग केजरीवाल की ओर माला उछाल रहे थे जिसे वह वापस जनता के बीच उछाल दे रहे थे। जुलूस में शामिल कुछ लोग टोपियां बांट रहे थे। अरविंद केजरीवाल के साथ मनीष सिसौदिया, संजय सिंह, आशुतोष, अल्का लांबा, देवकांत आदि भी थे। केजरीवाल का नामांकन जुलूस दोपहर सवा एक बजे मिंट हाउस चौराहे पर पहुंचा। वहां पुलिस ने जुलूस रोक दिया। कुछ देर तक आप नेताओं की मंत्रणा के बाद तय हुआ कि आगे सिर्फ तीन गाडि़या जाएंगी। कार्यकर्ताओं को मिंट हाउस चौराहे पर ही रोक दिया गया। यहां अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर जीप पर खड़े होकर समर्थकों को संबोधित किया। काशीवासियों को रोड शो में शामिल होने के लिए धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा इतनी बड़ी संख्या में काशीवासी मौजूद हैं। अब लग रहा है कि बनारस ही नहीं पूरे देश में भूचाल आने वाला है। यहां उन्होंने लहुराबीर में दिए गए हेलिकाप्टर वाले भाषण के कुछ अंश पुन: दोहराए।
जुलूस में काफी संख्या में मुसलमान भी शामिल हुए। खासकर छित्तनपुरा, बड़ी बाजार, पठानी टोला, सरैया, जलालीपुरा, नक्खीघाट, दोषीपुरा, अलईपुरा, मदनपुरा, रेवड़ी तालाब, नई सड़क, हड़हा और दालमंडी से लोग पहुंचे। दालमंडी के इरशाद ने बताया आप की नीतियों से प्रभावित होकर वह अपने साथियों के साथ जुलूस में शामिल होेने आए हैं। बड़ी बाजार के आबिद, सरैया के जहूर, मदनपुरा के कौसर, जलालीपुरा के बदरुद्दीन, जब्बार आदि का कहना था कि हम लोग केजरीवाल के साथ हैं।
विज्ञापन

इनसेट
टोपी के ऊपर धारण की टोपी
वाराणसी। केजरीवाल के प्रति आस्था दिखाने के लिए नामांकन जुलूस में शामिल मुसलमान अपनी टोपी के ऊपर आप की टोपी पहने नजर आए। बेनियाबाग के फज्जू ने बताया कि इसमें उन्हें कोई हर्ज नहीं लगता। टोपी के ऊपर टोपी पहनने से क्या हुआ। जब पार्टी से जुड़े हैं तो उसकी टोपी धारण करने में कैसा परहेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें