फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी के संतों ने दिया मोदी को पीएम बनने का आशीष

Mon, 24 Feb 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी (ब्यूरो)। भाजपा के साहित्य एवं प्रकाशन प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को अस्सी स्थित मुमुक्षु भवन में धर्म संसद का आयोजन किया गया। दंडी स्वामी ईश्वरानंद तीर्थ की अध्यक्षता में हुए आयोजन में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रामेश्वर चौरसिया ने संत समाज से दो मार्च को लखनऊ में प्रस्तावित नरेंद्र मोदी की रैली में चलने का आग्रह किया। इसे स्वीकारते हुए साधु-संतों ने मोदी को प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर पातालपुरी मठ के महंत बालकदास ने राष्ट्र की बेहतरी के लिए लोगों को संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

काशी क्षेत्र के साहित्य एवं प्रकाशन प्रकोष्ठ के संयोजक अशोक चौरसिया ने भी संत समाज का आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण के पुनीत कार्य हेतु आगे आएं। इस मौके पर प्रदेश संयोजक मीना चौबे, मंजू सिंह, शिव मंदिर के मठाधिपति पं. अशोक झा आदि मौजूद थे। संचालन डा. उत्तम ओझा ने किया और धन्यवाद संजीव चौरसिया ने दिया।

बुलानाला में खुला नमो टी स्टॉल
वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रामेश्वर चौरसिया ने रविवार को बुलानाला में नमो टी स्टॉल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में केंद्र की सरकार बनाने में उत्तर प्रदेश और बिहार की जनता महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। इस मौके पर भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, तिलक राज, प्रकाश यादव, मारकंडे वर्मा, संजय भारद्वाज समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। इसी क्रम में प्रशांत सिंह की अगुवाई में जगतपुर पीजी कालेज के पास लाखा साव चाय वाले के यहां भी नमो टी स्टॉल खुला। वहीं, प्रह्लाद घाट चौराहे पर भी नमो टी स्टॉल का उद्घाटन हुआ। यहां भाजपा और भारत स्वाभिमान मंच की ओर से बाबा रामदेव के भाषणों का वीडियो भी प्रोजेक्टर के जरिये दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें