फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछोदरी में प्रतिमा स्थापित, पंडालों में बढ़ी रौनक

Thu, 10 Oct 2013 05:38 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के अधिकांश दुर्गापूजा पंडालों में प्रतिमाएं पहुंचा दी गईं। उनको स्थापित कर दिया गया है लेकिन प्राण प्रतिष्ठा गुरुवार को सुबह षष्ठी के दिन की जाएगी। मछोदरी पार्क में सुबह प्रतिमा स्थापित कर दी गई और विधिवत प्राण प्रतिष्ठा भी हुई। इसके अलावा शहर में नौ स्थानों पर प्रतिमाओं का पूजन अर्चन चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के तमाम पूजा पंडालों में देर रात तक प्रतिमाएं लाई जाती रहीं। उनको पूजन के प्लेटफार्म पर रख दिया गया। इसके साथ ही पूजन पंडालों में रौनक भी शुरू हो गई है। नवसंघ, काशी दुर्गोत्सव समिति, प्रीमियर ब्वायज क्लब के पंडालों में प्रतिमाएं स्थापित हो गईं हैं। बाबा मछोदरानाथ दुर्गोत्सव समिति के पूजा पंडाल में सुबह गणेश्वर शास्त्री द्रविड़, विशेश्वर शास्त्री द्रविड़, मनीष पांडेय ने कलश स्थापन किया। उसके बाद प्राण प्रतिष्ठा की गई। समिति के अध्यक्ष राजेश यादव ने सपत्नीक यजमान के रूप में पूजन कराया।
गायघाट स्थित शारदीय दुर्गा पूजन पंडाल में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। श्रीनिवास पांडेय ने देवी स्तुति से शुरुआत की। सलीम शिवालवी, डंडा बनारसी, क्रांतिक इंद्रजीत, साड़ बनारसी, धर्मशील चतुर्वेदी ने कविताओं का पाठ कर लोगों को गुदगुदाया। भारत सेवाश्रम संघ में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने राम, रावण, लक्ष्मण, सीता आदि का स्वरूप धारण कर अपनी बाल सुलभ चेष्टाओं से लोगों को रिझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें