फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में 70 करोड़ की लागत से बनेगा अनुसंधान भवन

Fri, 13 Sep 2013 05:36 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में उत्कृष्ट शोध के लिए लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से अनुसंधान केंद्र भवन बनाया जाएगा। यह देश के विश्वविद्यालयों में पहला ऐसा भवन होगा जहां अनुसंधान संबंधी उत्कृष्ट व्यवस्था एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। गुरुवार को कुलपति डा. लालजी सिंह की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में भवन निर्माण की रुपरेखा पर विशेषज्ञों ने मंथन किया।
विज्ञापन

दिल्ली की आर्किटेक्ट कंपनी आधारशिल्प डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने इस भवन की रूपरेखा पावर प्वाइंट के माध्यम से प्रस्तुत की। सात मंजिले भवन के पहले तल पर हाई परफार्मिगिं कंप्यूटरिंग सेंटर, दूसरे तल पर अत्याधुनिक उन्नत उपकरण स्थापित किए जाएंगे। एक तल पर डिजिटल मीडिया सेंटर स्थापित किया जाएगा। शेष तलों पर रिसर्च संबंधी कामन सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इनमें हाईटेक लाइब्रेरी, समिति कक्ष के अलावा विशेषज्ञ कक्ष भी रहेंगे। यह भवन विश्वविद्यालय के कंप्यूटर सेंटर के समीप बनाया जाएगा। भवन निर्माण एजेंसी के विशेषज्ञाें ने निर्माण स्थल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें