फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बस और बाइक फुंकी

Mon, 02 Sep 2013 05:35 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ओवरटेक करने के फेर में रोडवेज बस ने सामने से आ रही बाइक को धक्का मार दिया। बाइक सवार तो दूर जा गिरे लेकिन बाइक बस में फंस गई। करीब पचास मीटर घिसटने के बाद बाइक की टंकी फट गई। बाइक के बाद बस में भी आग गई। घटना चौकाघाट फ्लाईओवर की है। मौकेपर पहुंची दमकल ने आग बुझाई।
विज्ञापन

काशी डिपो की रोडवेज बस रविवार की रात गोरखपुर से रोडवेज बस स्टेशन पहुंची थी। यात्रियों को उतारने के चालक और परिचालक बस जमा करने के लिए काशी डिपो के लिए निकले। अंधरापुल के पास फ्लाईओवर पर एक बाइक को ओवरटेक करने के फेर में बस ने सामने से आ रही बाइक को धक्का मार दिया। बाइक पर बाल्टा लदा हुआ था। धक्केसे बाइक सवार रोहनिया केमिल्कीचक निवासी सुरेंद्र (24) और नामवर (26) दूर जा गिरे लेकिन बाल्टे सहित बाइक बस में फंस गई। करीब पचास मीटर घिसटने के बाद धमाके के साथ बाइक की टंकी में आग लग गई। बाइक की आग बस तक भी पहुंच गई। दोनों धू धू कर जलने लगे। मौकेपर पहुंची पुलिस ने दोनों तरफ का रास्ता रोक दिया। दमकल की दो गाडि़यों ने बस की आग बुझाई। काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति मची रही। उधर बाइक सवार घायलों को कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरेंद्र का पैर और नामवर का हाथ टूटा है। दोनों रामनगर के कटेसर से तेरहवीं में भाग लेकर घर लौट रहे थे। दोनों दूध का कारोबार करते हैं। बस के चालक अर्नुन दूबे और परिचालक अनूप सिंह बस छोड़ भाग निकले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें