फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के हाथ में सुरक्षित है देश : निरहुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भोजपुरी अभिनेता एवं आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा- विपक्षी दल मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकना चाहते हैं, मगर देश की जतना उन्हें दोबारा सत्ता सौंप रही है। महमूरगंज एवं हरिश्चंद्र घाट के पास प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभा में उन्होंने कहा- पीएम मोदी की नीतियों के कारण दुनिया के शक्तिशाली देश भारत के साथ हर मोर्चे पर कंधा से कंधा मिलाकर खड़े हैं। सभा की अध्यक्षता मधुप सिंह और संचालन राजेश त्रिवेदी ने किया। सभा को सांसद धर्मेंद्र कश्यप, पूर्व सांसद बलराज पासी ने भी संबोधित किया। इस दौरान श्याम आसरे मौर्य, सिंधु सोनकर, मनीष यादव, पुन्नू लाल बिंद, विनोद भारद्वाज और दर्शना देशमुख उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आज काशी आएंगे जोशी
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय दौरे पर काशी आएंगे। वह शाम 6.30 बजे बाबतपुर हवाई अड्डे से सीधे टकटकपुर स्थित आवास पर जाएंगे। डॉ. जोशी अपने वाराणसी प्रवास के दौरान संकट मोचन एवं काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे और 19 मई को मतदान करने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे।
पूर्वांचल में आज चार रैलियां करेंगे भाजपा अध्यक्ष शाह
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 16 मई को पूर्वांचल के चार लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह गोरखपुर में रोड शो करेंगे। बृहस्पतिवार को 11 बजे महराजगंज लोकसभा क्षेत्र के नोतनवा, 12 बजे बलिया के सिकंदरपुर, 1.45 बजे बलिया के चतबारा (फेफना) और इसके बाद देवरिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। गोरखपुर में रोड शो के बाद वे दिल्ली रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें