फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी कमांड कंट्रोल की व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत सिगरा के शहीद उद्यान में स्थापित सिटी कमांड कंट्रोल की गड़बड़ियों का मामला अधिकारियों ने संज्ञान में लिया है। मंडलायुक्त ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को भुगतान रोकने का अल्टीमेटम जारी करते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था का भी निर्देश दिया गया है। बता दें कि शहर की यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए बनाए गए सिटी कमांड कंट्रोल के कैमरों के देर रात बंद होने की बात सामने आई थी। इसके अलावा एयर क्वालिटी इंडेक्स के आंकड़ों में भी गड़बड़ियां आ रही थीं।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत करीब 154 करोड़ से गुजरात की कंपनी शापूरजी-पालोनजी ने सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर का निर्माण किया है। नगर निगम से करार के मुताबिक, पांच साल तक कंपनी इसकी देखरेख व मेंटेनेंस करेगी, उसके बाद इसे किसी दूसरे संस्था को हस्तांतरित किया जाएगा। प्रोजेक्ट के तहत शहर के ट्रैफि क सिस्टम का स्मार्ट तरीके से संचालन करना है, लेकिन इसमें खामियां सामने आने लगी हैं। यही नहीं, अभी तक वहां बैठने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित भी नहीं किया गया है। मामला संज्ञान में आने के बाद अधिकारियों ने व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश दिए हैं। रात 11 बजे के बाद सिटी कमांड कंट्रोल पर ताला लटक जाता है। सुरक्षाकर्मी के अलावा कोई भी कर्मचारी वहां नहीं रहता है। सिटी कमांड कंट्रोल संचालित कर रही कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को 24 घंटे ड्यूटी के लिए पत्र लिखा गया है। कमिश्नर दीपक अग्रवाल के संज्ञान में मामला आने पर उन्होंने नाराजगी जताई और बकाया भुगतान रोकने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें