फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी बार टूटी आंबेडकर की प्रतिमा, आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। जंसा थाना के चौखंडी गांव के पास स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का दाहिना हाथ बीती रात शरारती तत्वों ने तोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रतिमा तोड़े जाने की जानकारी मिलते ही दर्जनों कीं संख्या में भाऊपुर-कालिका धाम मार्ग पर पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया बुझाकर शांत किया और नर्यीप्रतिमा लगवाई।
जानकारी के अनुसार जंसा के चौखंडी गांव के पास सड़क किनारे आंबेडकर प्रतिमा रखी गयी है। प्रतिमा का एक हाथ शनिवार की रात किसी समय तीसरी बार शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। प्रतिमा तोड़े जाने की जानकारी ग्रामीणों को रविवार की सुबह हुई तो वे आक्रोशित हो गए। सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने भाऊपुर-कालिकाधाम मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। मामले की जानकारी होते ही हरकत में आई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझा बुझाकर नयी प्रतिमा लगवाया तब ग्रामीण माने। मामले में अज्ञात मनबढ़ों पर पुलिस मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि प्रतिमा खंडित करने का यह तीसरा वाकया है। पहली बार प्रतिमा का सिर, दूसरी बार दाहिने हाथ की अंगूली और बीती रात तीसरी बार दाहिना हाथ उपद्रवियों द्वारा तोड़ा गया है। वहीं थाना प्रभारी ने उपद्रवियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें