फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पंदन के मंच पर दिखेंगे विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में वार्षिक अंतर संकाय युवा महोत्सव स्पंदन में लोक, कला, संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। 22 फरवरी से शुरू हो रहे पांच दिवसीय इस उत्सव में सभी संकायों में हुए युवा महोत्सव के विजेता अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। एंफीथिएटर मैदान में इसके लिए पंडाल बनने लगा है और संकायों में भी पूर्वाभ्यास चल रहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में स्पंदन के एक महीने पहले से ही सभी संकायों की ओर से अलग-अलग महोत्सव कराए जाते हैं। इसमें विजेताओं को स्पंदन के मंच पर प्रतिभाग करने का मौका मिलता है। कृषि विज्ञान संस्थान के सृष्टि, विज्ञान संस्थान में आकांक्षा, कला संकाय में संस्कृति, समाज विज्ञान संकाय में अभिकल्पन, विधि संकाय में सृजन कार्यक्रम हो चुका है। अब जबकि मुख्य महोत्सव के शुरू होने में बस एक दिन बचा है, इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। संकाय स्तर पर समितियों के गठन के साथ ही पंडाल बन रहा है। एक साथ पंडित ओंकार नाथ ठाकुर सभागार, स्वतंत्रता भवन, विज्ञान संस्थान, पत्रकारिता विभाग में करीब 40 प्रतियोगिताएं पांच दिन में कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें