फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने टिकट पर दर्शन करवा रहे शास्त्री को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर में शुक्रवार शाम पुराने टिकट से दर्शन करवाने के दौरान जांच अधिकारियों ने एक शास्त्री को पकड़ा।
विज्ञापन

शनिवार शाम हरियाणा के जगदीश राव 26 साथियों के साथ मंदिर पहुंचे। चेकिंग के दौरान उनके पास सुबह के पूजन का टिकट मिला। सुरक्षाकर्मियों ने पूछताछ की तो पता चला कि मनीष नामक शास्त्री आया और पैसे लेकर पुराने टिकट दे दिए। पाली प्रभारी ने श्रद्धालुओं की बात सुनी और शिकायती पत्र लेकर सभी को सुगम दर्शन कराया। प्रभारी ने बताया कि आए दिन इस तरह की शिकायत सामने आ रही हैं, इससे मंदिर प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है। वहीं, मनीष शास्त्री ने कहा की राकेश पांडे नामक पंडा ने टिकट दिए थे। उस समय मैंने भी टिकट नहीं देखे। मंदिर प्रशासन इसकी जांच कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें