फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। साल के पहले दिन मौसम ने भी कोहरे की चादर बिखेर दी। सुबह करीब दस बजे तक ठंडी हवाओं से काफी गलन रही। हालांकि दिन में निकली धूप ने लोगों को काफी राहत दी लेकिन शाम होते ही एक फिर गलन और शीत लहर ने लोगाें को कंपा दिया। शाम को धुंध ने भी लोगाें को परेशान किया।
विज्ञापन

नए साल के पहले दिन सुबह लोग जगे तो बाहर कोहरा था। कोहरे के चलते धूप देरी से निकली और गलन बनी रही। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को अचानक चली ठंडी हवाओं ने गलन और बढ़ा दी। मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार अभी कम से कम सप्ताह भर तापमान में इसी तरह अंतर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें