फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के बाद घर में घुसकर दवा व्यवसायी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के छात्रसंघ का चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद रविवार शाम कुछ छात्र सप्तसागर निवासी दवा कारोबारी आशीष यादव और विनोद यादव के घर में घुस गए। छात्रों ने दोनों भाइयों की पिटाई करने के साथ ही विनोद की पत्नी राधा और उनके छह साल के बेटे स्वप्निल को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस पहुंची तो उपद्रवी भाग निकले। आशीष की तहरीर पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सम्मान यादव, उसके पिता लालू यादव, अभिषेक यादव, कृष्णा यादव और गौरव यादव उर्फ मानू समेत अन्य के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आशीष का आरोप है कि हमलावरों ने एबीवीपी के प्रत्याशी अंकित कुमार यादव का समर्थन करने का आरोप लगाकर मारपीट की। हत्या की नीयत से गोली भी चलाई, लेकिन वह बैठ गए तो बच गए। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गोली चलने की बात गलत है। मौके से खोखा नहीं मिला है। चुनाव परिणाम आने के बाद छात्र गुटों में मारपीट हुई है। आशीष यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उधर, छात्रसंघ चुनाव का परिणाम आने से पहले भी एबीवीपी और समाजवादी छात्र सभा के प्रत्याशी और समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। उस दौरान पुलिस ने लाठी भांज कर दोनों गुटों को तितर-बितर कर दिया था, लेकिन देर शाम परिणाम घोषित होने के बाद हारे हुए प्रत्याशियों के समर्थक आक्रोशित हो गए। इसके बाद आशीष यादव के घर में घुसकर मारपीट की गई।
विज्ञापन

निर्वाचित अध्यक्ष का प्रचार करने पर हुई मारपीट
आशीष निर्वाचित अध्यक्ष अंकित कुमार सिंह के पड़ोस में रहते हैं। चुनाव परिणाम की घोषणा होने के बाद आशीष यादव ने सोशल मीडिया पर आशीष की जीत की पोस्ट को अपलोड किया था। इस बात की जानकारी होते ही दूसरे गुट के छात्र आशीष के घर पहुंचे और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें