फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उग हो सुरुज देव, अरघ के भइल बेर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उग उग हो सुरुज देव, अरघ के भइल बेर। कुछ ऐसे ही परंपरागत, श्रद्धापूर्ण गीतों के बीच भगवान सूर्य के दर्शन हुए। डीरेका स्थित सूर्य सरोवर पर बुधवार की भोर से ही हजारों की संख्या में व्रती महिलाएं और उनके परिजन पहुंच गए। उगते सूरज को अर्घ्य देकर व्रती महिलाआें ने सूर्य भगवान के प्रति अपनी आस्था व श्रद्धा समर्पित की।
विज्ञापन

छठी मइया का गीत गाती व्रती महिलाएं हाथ में दीपक लेकर चल रही थीं। साथ में पुरुष सदस्य भी बड़ी संख्या में सूर्य सरोवर पहुंचे। छठ समिति की तरफ से लाउडस्पीकर पर मंत्रोच्चारण के साथ आवश्यक निर्देश दिए जा रहे थे। सरोवर पर आने वाले सभी व्रतियों और उनके परिजनों की बुधवार को भी समिति की ओर से वीडियोग्राफी कराई गई। भोर में सरोवर में प्रवेश करने के लिए सभी प्रवेश द्वारों पर कड़ाई से पास चेक किये जा रहे थे। जिला पुलिस की तरफ से सुरक्षा के लिए पुलिस, आरपीएफ के अलावा खुफिया विभाग के अधिकारी चक्रमाण करते रहे। छठ पूजा समिति के अमित कुमार, अनूप तिवारी, डीएन भट्ट, दीपेश पांडेय, अभिषेक मिश्रा, सुशील सिंह, प्रदीप यादव, कौशल चौरसिया, अमरेश मिश्र आदि लोग व्यवस्था में लगे रहे। महामंत्री कमलेश सिंह व अध्यक्ष बीके ओझा ने बताया कि छठ समिति के कार्यकर्ताओं की टीम व्रती महिलाओं के सहयोग में लगी रही। मंगलवार की रात में 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ व सुंदरकांड का पाठ किया गया। सूर्य सरोवर पर पूजा करने पहुंची इंदुमती सिंह मौर्य, रंजीता मिश्रा, अनीता देवी आदि ने बताया कि समिति की तरफ से की गई व्यवस्था के चलते काफी राहत रही। उधर, कर्दमेश्वर महादेव तालाब पर भी हजारों की संख्या में व्रतियों ने उदयगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें