फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिन्हा के सुरक्षाकर्मियों को दे दिया खराब खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रेलवे के खानपान की गुणवत्ता पर आए दिन सवाल उठते रहते हैं। लापरवाही का आलम यह है कि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के सुरक्षाकर्मियों को आईआरसीटीसी की ओर से खराब खाना भेज दिया गया। जानकारी पर रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया। स्टेशन डायरेक्टर आनंद मोहन सिंह ने जुर्माने के लिए मंडल कार्यालय को पत्र लिखा। जांच के आदेश भी दिए गए हैं। आईआरसीटीसी के अधिकारियों से भी जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बुधवार की रात सिन्हा को मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन से चलने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस से नई दिल्ली जाना था। किन्हीं कारणों से उन्हें वहां समय से पहुंचने में देरी हो गई। इस कारण वह नई दिल्ली जाने के लिए कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे। राज्यमंत्री की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों के लिए कैंट स्टेशन स्थित कमसम से खाना भेजा गया। सुरक्षकर्मियों ने जब खाने का पैकेट खोला तो खाना खराब निकला। उन्होंने इसकी जानकारी रेल अधिकारियों को दी। इसके बाद हड़कंप मच गया। स्टेशन डायरेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडल को कमसम पर जुर्माने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

इस बीच रेल राज्यमंत्री ने स्टेशन डायरेक्टर के साथ विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता पर चर्चा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें