हेडिंग
ताश के पत्तों और लूडो से बने पंडाल में दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू
वाराणसी।
बाबा रीठीबीर दुर्गोत्सव समिति कतुआपुरा विश्वेश्वरगंज में रविवार को मां की प्रतिमा स्थापना के साथ पंचमी को पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत की गई। पंडाल के बाहरी हिस्से को ताश के पत्तों और लूडो से सजाया गया है। समिति के अध्यक्ष रविशंकर विश्वकर्मा ने बताया कि यह 15 वां वर्ष है। उनकी अगुवाई में हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। दुर्गा पाठ के बाद महोत्सव की शुरुआत हो गई। 19 अक्तूबर को प्रतिमा का विसर्जन मैदागिन स्थित मंदाकिनी कुंड में होगा।