फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत पर 12 घंटे तक जाम, पुलिस से धक्कामुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहता। सरहरी गांव में बुधवार की रात ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार अमित मौर्या (20) की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे के लिए शव को रख कर सरहरी-लहरतारा मार्ग को जाम कर दिया। सभी की मांग थी कि ट्रैक्टर मालिक पांच लाख और सरकार 12 लाख रुपये मुआवजा दे। इस दौरान पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों और सिपाहियों के बीच जमकर नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। गुरुवार को 11 बजे के लगभग एसडीएम सदर ने आश्वस्त किया कि सरकार की ओर से 12 लाख रुपये मुआवजा दिलाया जाएगा। तब जाकर लगभग 12 घंटे बाद अमित के परिजनों और ग्रामीणों ने जाम खत्म किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन

भदोही जिले के चौरी थाना अंतर्गत सुरहन गांव निवासी अमित सुरही स्थित ननिहाल में रहता था। बुधवार की रात अमित साइकिल से कोटवा से ननिहाल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से अमित की मौत हो गई थी। पुलिस की सूचना पर अमित के परिजन 11 बजे के लगभग पहुंचे और शव लेकर मुआवजा की मांग करते हुए दुर्घटनास्थल पर बैठ गए। पुलिस मुकदमा दर्ज करा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की बात कही लेकिन परिजनों ने एक ना सुनी। लोहता पुलिस ईंट-लदे ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है। उधर, परिजनों ने बताया कि अमित के पिता की मौत हो चुकी है। उसका छोटा भाई अजय पांचवीं में पढ़ता है और मां लक्ष्मी देवी के साथ गांव पर रहता है। अमित ननिहाल में रह कर अपने मामा की शृंगार की दुकान पर काम करता था और घर का खर्च चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें