फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दूधिये की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के औराई रोड प्रजापतिपुर में रविवार को दोपहर स्कार्पियों के टक्कर से मोपेड सवार दूधिये की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक हृदय नारायण यादव (65) ग्राम उधवां के रहने वाले थे। घरों में दूध पहुंचा कर वह घर लौट रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए। हृदय नारायण उर्फ बड़कू रोज मोपेड से घर-घर दूध पहुंचाते थे। रविवार को अपराह्न करीब दो बजे वह दूध वितरण के बाद औराई रोड होते घर लौट रहे थे। प्रजापतिपुर से उधवां की ओर जाने के लिए उन्होंने अपनी मोपेड मोड़ी कि उसी समय भदोही से औराई की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो आ गई। स्कार्पियो के चालक ने ब्रेक लगाया लेकिन दुर्घटना नहीं बचा पाया। आसपास के दुकानदारों के अनुसार स्कार्पियो चालक ने 100 मीटर दूरी से ही ब्रेक लगाया लेकिन मोपेड सवार को बचा नहीं सका। लोगों का कहना था कि यदि दूधिया ने हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच जाती, क्योंकि चोट उसके सिर में ही लगी थी। उधर, घटना की सूचना गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। देर शाम शव को भोगांव घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें