ज्ञानपुर। सावन के सोमवार को जिले के शिवमंदिरों और देवालयों पर आस्था का सैलाब उमड़ेगा। रविवार को हाइवे कांवरियो से पटा दिखा। हर-हर बम-बम करते हुए कांवरिया काशी विश्वनाथ धाम और सेमराध के लिए रवाना हुए। सोमवार को भोर में ही वह जलाभिषेक करेंगे। किन्ही कारणवश शुरूआती तीन सोमवार को जलाभिषेक न कर पाने वाले कांवरिया अंतिम सोमवार को जलाभिषेक करेंगे। रविवार को प्रयाग से गंग जल लेकर बड़ी संख्या में कांवरिया हाइवे से होकर गुजरे। सेमराध में शाम को ही बड़ी संख्या में कांवरिया पहुंच गए। लिट्टी-बाटी लगाकर रात में विश्राम किया। भोर में बाबा का जलाभिषेक करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन की ओर से खास इंतजाम किया गया है।