फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक परिवार के पांच घायल, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। पत्नी की बिदाई कराकर लौटते समय वाराणसी के कपसेठी चौराहे के पास ट्रक-कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक की मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिये वाराणसी ले जाया गया। चौरी थानाक्षेत्र के जददूपुर गांव निवासी नूर आलम पुत्र सादिक अली अपने परिजनों के साथ कार पत्नी की विदाई वाराणसी जनपद के करधना गांव से कराकर लौट रहे थे। देर रात करीब नौ बजे कपसेठी चैराहे से लगभग सौ मीटर आगे बढ़े थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों के साथ स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को कार से बाहर निकाला गया तो नूर आलम की मौत हो चुकी थी। आलिया पत्नी नूर आलम 26, चाँदनी 21, सरीफुन निशा 60, अजत 3 वर्ष व अहद 1 वर्ष पुत्र नूर आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें