वाराणसी। जीआरपी ने शनिवार को चेकिंग के दौरान दून एक्सप्रेस से 50 किलो का कछुआ बरामद किया। इसे एक कपड़े में लपेट कर बैग में रखा गया था। इसे कोलकाता ले जाया जा रहा था। तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। जीआरपी काशी चौकी इंचार्ज ने मुखबिर की सूचना पर दून एक्सप्रेस में चेकिंग शुरू की तो एक सीट के नीचे लावारिस अवस्था में बैग मिला। इसमें लगभग 50 किलो के कछुआ को लपेट कर रखा गया था। इसकी सूचना पाकर वन विभाग के लोग पहुंचे। कछुआ का उपचार कर उसे अपने साथ ले गए। जीआरपी चौकी प्रभारी ने बताया कि तस्कर कछुआ को कपड़े से बांध कर झोले में रख कर ले जा रहे थे। पकड़े जाने के डर से कछुआ को छोड़ कर भाग निकले।