फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतीसगढ़ की महिला की ट्रेन से कट कर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल रूट के बदलीपुर रेलवे फाटक के पश्चिम देवदासपुर गांव में रविवार को की रात ट्रेन से कटकर छत्तीसगढ़ की एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीण ट्रैक के किनारे महिला का शव देख घबरा गए। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। उसकी शिनाख्त गौरा देवी (50) पत्नी स्व. रामा निवासी ग्राम कोसा थाना मुलमुला जिला जागीर छतीसगढ़ के रूप में हुई। बताया जाता है कि चार माह पूर्व अपने बेटे लखन के साथ पास के ही एक ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए आई थी। दो दिन बाद वह घर जाने वाली थी। उसके बेटे लखन ने बताया कि रविवार को अच्छे से खाना खा कर सोई थी। ट्रैक पर कैसे पहुंची किसी को पता नहीं। बताया कि कुछ साल पूर्व उसके पिता का निधन हो गया। तभी से उसकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें