फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए का पुतला फूंक, जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अमेरिकन एजेंसी सीआईए द्वारा विश्व हिंदु परिषद बजरंग दल को हिंदू उग्रवादी संगठन की श्रेणी में डालने से नाराज कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जेसीज चौराहा पर सीआईए का पुतला फूंका। साथ ही सीआईए के विरुद्घ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भारत सरकार से अमेरिका पर दबाव बनाकर इस त्रुटि को सही कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिला संयोजक विजय सिंह ने कहा कि इस प्रकार अपमान बजरंग दल कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा। ईसाई मिशनरियों के दबाव में जो बदनाम करने की साजिश की जा रही है। उसे कभी भी सफल नहीं होने दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि सीआईए को विहिप व बजरंग दल के बारे में कुछ पता नहीं है। यहां तक कि उसने भारत का नक्शा गलत प्रस्तुत किया है। भारत सरकार से अमेरिका पर दबाव बनाकर इस त्रुटि को सही कराने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में नगर कोषाध्यक्ष आशीष मिश्र, अनिरुद्घ मौर्य, अखिलेश सिंह, उमेश शर्मा, मनोज गुप्ता, पिंटू यादव, दिनेश निषाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें