भदोही। मुख्यमंत्री के आश्वासन और प्रशासनिक दावे के बावजूद मुकद्दस रमजान में भी बिजली की अंधाधुंध कटौती जारी रही। रमजान बीतने वाला है लेकिन शहर में बिजली कटौती की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। इसके विरोध में बुधवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी-करनी में अंतर है। मुख्यमंत्री ने रमजान में लुभावने वादे किए, लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। नतीजा यह है कि रोजे में भी बेहतर ढंग से बिजली नहीं मिल सकी। आदेशों पर तामीला हो रहा है या नहीं, इसकी फिक न तो जनप्रतिनिधियों को फिक्र है न अधिकारियों को। बिजली कटौती से व्यवसायी, गृहणी महिलाएं, किसान और छात्र सब परेशान हैं। इसके बाद अधिशासी अभियंता को राम कुमार ज्ञापन देकर 22 घंटे बिजली आपूर्ति, जर्जर तारों को बदलने और नियमित बिलिंग की मांग की गई। धरने में कफील अजीज, शिव शंकर ठठेर, मो.आकिब, नरेश मिश्रा, महेंद्र पाल, अशोक यादव, बेचु गुप्ता, संदीप यादव, नेहाल, अफजर नवाज, इमरान अंसारी, मो.चांद, तौकिर, इजहार अहमद, सादिक, सभाशंकर, इमरान अहमद, संजीव कुमार पाल, फैयाज खां, मो.खालिक, साकिबसिद्दीकी, बालकृष्ण बिंद, इम्तियाज शामिल रहे।