फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज लग सकती है तीर्थ विकास प्राधिकर पर मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। तीर्थ विकास प्राधिकरण के लिए आज कैबिनेट में मुहर लग सकती है। इसके अलावा श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में भी कुछ बदलाव किए जाएंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होने वाली कै बिनेट की बैठक में काशी के तीर्थ के विकास के लिए बनने वाले नए प्राधिकर तीर्थ विकास प्राधिकरण पर विशेष चर्चा होगी। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि मंदिर विस्तारीकरण योजना में भी कुछ फेरबदल किए जाएंगे।
विज्ञापन

मंदिर विस्तारीकरण में बदलाव के बाबत उनका कहना था कि पक्का महाल के क्षेत्र के लोगों को अब शहरी सीमा में ही बसाया जाएगा। इसके लिए डोमरी के बजाय शहरी क्षेत्र में ही जमीन की तलाश की जा रही है। इसके अलावा गोयनका लायब्रेरी, राजराजेश्वरी मठ, वेद विद्यालय और लगभग दो दर्जन भवनों को ध्वस्त नहीं किया जाएगा। 43 मंदिर जो चिन्हित किए गए हैं उनके भी सुंदरीकरण का कार्य जल्द ही शुरू होगा। उन्होंने बताया कि कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद तीर्थ विकास प्राधिकरण का काम शुरू हो जाएगा और नए सिरे से भवनों का सर्वे कराया जाएगा। तीर्थ विकास प्राधिकरण को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर विशेष क्षेत्र के नाम से जाना जाएगा। इस विशेष क्षेत्र में काशी विश्वनाथ मंदिर सहित आसपास के करीब 15 मोहल्ले शामिल होंगे। इन मुहल्लों की आबादी और भवन संख्या सहित पूरा ब्यौरा शासन को भेज दिया गया है। दुनिया की प्राचीनतम नगरी को विशेष शहर का दर्जा देते हुए धर्मार्थ कार्य विभाग ने इसके सुनियोजित विकास की तैयारी की है। विशेष प्राधिकरण के लिए अलग कार्यालय और शासन के निर्धारित मानक के अनुसार अधिकारी और कर्मचारी भी नियुक्त किए जाएंगे। विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र के आसपास के दशाश्वमेध और गढ़वासी टोला वार्ड के कुल 15 मोहल्लों में कितने मकान हैं, कितने परिवार हैं सहित तमाम अन्य बिंदुओं पर नगर निगम से जानकारियां मांगी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें