फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनियावी इल्म के साथ दीनी इल्म जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नसीरे मिल्लत मौलाना नसीरुद्दीन (घोसी) ने नमाज कायम करने पर जोर दिया। कहा कि आज इल्म की अहमियत हर कोई समझता है। हर मां बाप अपने बच्चों को बेहतर से तरबियत दे। उन्हें जिंदगी का असल तरीका सिखाए। दुनियाबी इल्म हासिल करें लेकिन दीनी इल्म से महरूम न रहें। वह शनिवार की रात मदरसा अरबिया मदीनतुल इल्म पीरखांपुर के दस्तारबंदी के मौके पर बरकाते रजा कांफ्रेंस को खिताब कर रहे थे।
विज्ञापन

मौलाना ने कहा नमाज कायम रखोगे तो तमाम बुराइयों से बचे रहोगे। नमाज पढ़ने से दीन की बेहतर जानकारी होगी। नमाज पैगम्बरे इस्लाम के आंख की ठंडक है। नमाज पढ़ने वाले अल्लाह के करीब रहते हैं। जो लोग नमाज पढ़ते हैं उनके चेहरों पर अल्लाह का नूर बरसता है।
कोलकाता के मौलाना डा. मो. सज्जाद आलम रिजवी ने सुन्नते मुस्तफा पर रौशनी डालते हुए दुनियां और आखेरत में कामयाबी के लिए सुन्नतों पर अमल करना जरूरी बताया। इस दौरान से ढाई दर्जन छात्रों की दस्तारबंदी कर उन्हें उपाधियां प्रदान की गईं। सलीम नाबीना (छपरा), फैयाज भदोहवीं, हाफिज महताब, कमर सय्यारा ने नाते नबी पेश किया। सदारत मौलाना रमजान अली वकारी, निजामत अब्दुस्समद जेयाई ने किया। प्रिंसिपल मौलाना मुर्शीद अली कादरी ने शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, सचिन त्रिपाठी, शाहिद हुसैन, अब्दुल कादिर अंसारी, हाजी सौदागर अंसारी, रियाज अहमद बाबू भाई, हाजी अब्दुल सत्तार, शहाबुद्दीन, हसीन सिद्दीकी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें