फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर समिति अकेले नहीं लेगी कोई निर्णय 0

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने शनिवार को सिगरा स्थित एक होटल में महानगर समन्वय की बैठक ली। इसमें तय हुआ कि अब कोई भी निर्णय महानगर समिति अकेले नहीं लेगी। महानगर समन्वय समिति में प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा काशी क्षेत्र के पदाधिकारी और महानगर के अध्यक्ष व दो महामंत्री होंगे। बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना भी होंगे। भाजपा और प्रशासन के बीच की कड़ी सुरेश खन्ना हैं। जिनकी मौजूदगी में बैठक होगी।
विज्ञापन

बैठक में हिदायत दी कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत हर जनप्रतिनिधि को गांव में प्रवास करना अनिवार्य है। सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंची हैं या नहीं इसके लिए जरूरी है गांव में जाकर रात्रि प्रवास करें और वहां चौपाल लगाकर वहां की समस्याओं को जानें। जनता की समस्याओं का समाधान हर स्तर पर कराने को कहा गया। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करें।
इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बूथों को मजबूत करने पर बल दिया गया। सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को जनता के बीच जाने को कहा गया। जिले की बैठक रविवार को बुलाई गई है। इसमें जिला समन्वय की बैठक होगी। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, अशोक चौरसिया, प्रदीप अग्रहरि, शंकर गिरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें