मऊ। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने सोमवार को गेहूं क्रय केंद्र भीटी तथा रणवीरपुर का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि सभी क्रय केंद्र प्रभारी समय पर केंद्र खोलें। किसानों का गेहूं क्रय करें। एवं पैसा भी समय पर ट्रांसफर किसान के खाते में कर दें।जिलाधिकारी द्वारा भीटी क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहॉ पर 35 एमटी का लक्ष्य निर्धारित है जिसके सापेक्ष 11.30 कुंतल गेहूं क्रय किया गया था। रणवीरपुर क्रय केंद्र पर जिलाधिकारी पहुंचे तो यह क्रय केंद्र बंद मिला इस पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को यह सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए कि सभी गेहूं क्रय केंद्र को समय पर खोलने एवं बंद करने के निर्देश दिया जाए। इस अवसर पर डिप्टी आरएमओ उपस्थित रहे।