फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के बाबा कबूतर नाथ मंदिर पर मंगलवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी आशा संघ ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही तीन अप्रैल को लखनऊ में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने कहा कि अगर सरकार आशाओं की मांग पूरी नहीं करती तो सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन के साथ-साथ विधान भवन लखनऊ का घेराव किया जाएगा। प्रांतीय अध्यक्ष गिरिजा देवी ने कहा कि सरकार ने हमारी आठ मांगों में से तीन प्रमुख मांगें अभी तक पूरी नहीं की है। कहा कि सेवाकाल में निधन पर आशा के आश्रितों को समायोजित करने का आदेश दिया जाए। कहा कि हमे राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए और 15 हजार रुपये मानदेय दिया जाए। प्रदर्शन में सुशीला देवी, गीता देवी, उर्मिला सिंह, रेणु देवी, आरती देवी, विद्या देवी, सुशीला देवी, भगवती देवी, सुमन बरनवाल, कुसुम देवी आदि शामिल रहीं। प्रदर्शन की अगुवाई अध्यक्ष साजिदा बेगम और संचालन मंडल संरक्षक सुशील कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें