फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक निधि : एक साल में सिर्फ 50 फीसदी काम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास कार्यों को लेकर विधायकों व सांसदों को भले ही नसीहत दे रहे हैं, लेकिन लापरवाही के चलते तीन से चार महीने में होने वाले विकास कार्य साल भर में पूरे नहीं हो पाए। औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने अपनी पूरी निधि (डेढ़ करोड़ रुपये) हैंडपंप के लिए जारी कर दी लेकिन अब तक सिर्फ 50 फीसदी हैंडपंप लग सके हैं।
विज्ञापन

सरकार के गठन को करीब एक साल से अधिक समय गुजर गए, लेकिन कार्यों में तेजी नहीं आ रही है। औराई विधानसभा में पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए विधायक दीनानाथ भाष्कर ने डेढ़ करोड़ की निधि में एक करोड़ 49 लाख जारी कर 307 हैंडपंप लगवाने का निर्देश दिया। इसके लिए चयनित कार्यदायी संस्था यूपी एग्रो के उदासीन रवैये से अब तक 150 हैंडपंप ही स्थापित हो सके। विधायक का दावा है कि एक साल में 24 ग्रामीण मार्ग बने, मिर्जापुर से भदोही तक जर्जर तार बदलने का कार्य प्रस्तावित, ट्रामा सेंटर का कार्य प्रगति पर है। औराई चीनी मिल के सवाल पर कहा कि शासन स्तर से सर्वे कराया गया। अब तक उस पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। वहीं, सपा की पूर्व विधायक मधुबाला पासी ने औराई विधायक और भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि एक साल से सिर्फ जुमलेबाजी हो रही है। 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 62 लाख जार कर दिया। उसका शिलान्यास भी हो गया। अधिसूचना जारी होने से आगे कार्य रुक गया, लेकिन बाद में भाजपा वालों ने दोबारा शिलान्यास किया। एक साल में कोई भी सड़क नहीं बन सकी। सिर्फ शिलान्यास कर छोड़ा गया है। मिर्जापुर-भदोही फोरलेन के लिए उनकी सरकार ने करीब 50 करोड़ स्वीकृत किया था, उसके बाद एक भी पैसा नहीं मिल सका। शिक्षा, स्वास्थ्य का बजट काट दिया है। मंदिर-मजिस्द के नाम पर सिर्फ लोगों को भड़का रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें