ज्ञानपुर। तमाम कोशिशों के बाद भी बेरोजगारी की समस्या का संतोषजनक निराकरण नहीं हो पा रहा। हालांकि जिले का सेवायोजन कार्यालय लगातार रोजगार मेले का आयोजन कर बेरोजगारों को नौकरी मुहैया कराने का दावा कर रहा है। इस वित्तीय वर्ष में छह रोजगार मेले आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से 20 निजी कंपनियों ने 551 युवाओं का विभिन्न पदों के लिए चयन किया। इन मेलों में 4119 बेरोजगार युवकों ने भाग लिया।
जिले के सेवा योजन कार्यालय में कुल 33003 बोरोगारों ने पंजीयन कराया है। इस वित्तीय वर्ष में 3056 बोरोजगारों ने पंजीयन कराया। शासन ने छह रोजगार मेले के आयोजन का लक्ष्य निर्धारित किया था। जिला सेवा योजन कार्यालय ने लक्ष्य को पूरा करते हुए छह रोजगागार मेले का आयोजन किया। जिससे 551 बेरोजगार युवकों क़ो नौकरी मिली। सभी युवकों को निजी कंपनियों में नौकरी मिली। कोई भी युवक को सरकारी नौकरी नहीं मिली। जिला सेवा योजन कार्यालय में पंजीकृत अभिषेक सरोज ने बताया कि पंजीयन के बाद सेवा योजन कार्यालय से आज तक कोई फोन नहीं आया। जिससे रोजगार मेले में शामिल नहीं हो सका। आज भी नौकरी के लिए भ़क रहा हूं। आनंद कुमार ने कहा कि रोजगार मेले में में भाग लिया, मगर नौकरी के लिए चयन नहीं हो सका। राजेश कुमार ने कहा कि रोजगार मेले में आने वाली कंपनियां केवल छोटे पदों पर चयन करती हैं। उच्च योग्यता होने से मुझे नौकरी नहीं मिल पा रही है। वही सुभाष गुप्ता ने कहा कि भदोही जिला छोटा होने से देश की बड़ी कंपनिया रोजगार मेले में आने से रतराती हैं। जिससे योग्यता के आधार पर युवकों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।