फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में खोले जाएंगे 15 गेहूं क्रय केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में धान की खरीद बंद होने के बाद अब गेहूं खरीद की कयावद शुरू हो गई है। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। गेहूं खरीदने के लिए जिले में 15 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। धान की खरीद में लापरवाही करने के कारण कर्मचारी कल्याण निगम और शिवाय उपभोक्ता सहकारी समिति को क्रय केंद्र खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि धान खरीद की जिम्मेदारी इन्हें दी गई थी।
विज्ञापन

गेहूं खरीदने के लिए जिले में 15 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। इनमें विपणन शाखा पांच, पीसीएफ नौ और भारतीय खाद्य निगम एक क्रय केंद्र खोलेगी। इन केंद्रों पर सरकारी दर पर एक अप्रैल से गेहूं की खरीद की जाएगी। क्रय केंद्र खोलने की कवायद शुरू कर दी गई है। गेहूं क्रय का लक्ष्य अभी निर्धारित नहीं किया गया है। लक्ष्य का निर्धारण शीघ्र ही हो जाएगा। एक अप्रैल से 15 जून तक सरकारी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की जाएगी। धान बेचने के लिए पंजीकरण कराने वाले किसानों को गेहूं विक्रय के लिए पंजीकरण नहीं कराना पड़ेगा। नए किसानों को ही पंजीकरण कराना होगा। गेहूं क्रय करने के बाद किसानों का पैसा उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा। 48 घंटे में किसानों का भुगतान कर दिया जाएगा। गेहूं बेचने के लिए किसानों को खाद्य विभाग में पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें