फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्लू राय और मटरू के खिलाफ कुर्की की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डीरेका के कर्मचारी नेता ताराधीश कुमार मुकेश की हत्या के अहम आरोपी हिस्ट्रीशीटर पंकज सिंह उर्फ डब्लू राय और उसके साढ़ू मटरू राय के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। इसके मद्देनजर मंडुवाडीह पुलिस की ओर से न्यायालय में आवेदन देकर दोनोें के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन

बीते 23 जनवरी की रात डीरेका परिसर स्थित मुकेश के आवास के सामने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने डब्लू राय के करीबी अमित कुमार सिंह उर्फ रिक्कू को बीते चार फरवरी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया था। मामले को लेकर पुलिस को डब्लू, उसके भाई व डीरेका के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रवि नारायण सिंह उर्फ बबलू राय और साढ़ू मटरू राय की तलाश थी। इसी बीच बबलू राय ने पुलिस को चकमा देते हुए आठ फरवरी को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि डब्लू और मटरू की तलाश में पुलिस की छापामारी जारी है। दोनों के खिलाफ अब पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी। इसके लिए न्यायालय में आवेदन देकर अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें