फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईपीसी चुनाव के लिए होगा ऑनलाइन मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के रिक्त पांच प्रशासनिक समिति के सदस्यों के चुनाव में जहां शेष भारत और कश्मीर कोटे के एक-एक सदस्यों का चुनाव निर्विरोध होना तय है वहीं उप्र कोटे के तीन सीटों पर छह लोगों के बीच मुकालबा होगा। शुक्रवार को नाम वापसी के दिन भरसक प्रयास के बाद भी छह में से किसी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। 16 से 22 फरवरी तक इलेक्ट्रानिक मतदान होंगे।चुनाव में उप्र कोटे से ओएन मिश्रा बच्चा, हाजी फिरोज वजीरी, श्रीराम मौर्या, जितेंद्र गुप्ता, शाहिद कमर अंसारी, श्यामलाल मौर्या (सभी छह भदोही के हैं) और राम दर्शन शर्मा ने नामांकन किया था। राम दर्शन शर्मा ने स्क्रूटनी से पहले ही अपनी दावेदारी वापस ले ली जिसके बाद कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे। शुक्रवार को नाम वापसी के दिन सायं 5 बजे तक किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया जिसके बाद परिषद के नोटिस बोर्ड पर छह लोगों के नाम चस्पा कर दिए गए। बताया जा रहा है कि निर्विरोध चुनाव के लिए भरसक प्रयास किए गए लेकिन अंत तक आम राय न बन पाने से लोग चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। उपनिदेशक ने बताया कि शेष भारत और जम्मू कश्मीर की एक-एक सीटों पर निर्विरोध चुनाव तय हो गया है। शेष भारत से केवल संदीप कटारिया और कश्मीर से केवल गुलाम नबी बट्ट मैदान में बचे हैं। परिषद ने 1290 वैध मतदाताओं की सूची जारी कर दी है। 16 फरवरी को 9.30 बजे से इलेट्रानिक मतदान शुरू होकर 22 को सायं 5 बजे तक मतदान कर सकेंगे। 23 फरवरी को दोपहर 2 बजे तक लोग स्वयं नई दिल्ली पहुंच कर भी बैलट पेपर से मतदान कर सकते हैं। 23 फरवरी को ही मतगणना और परिणाम घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें