फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक का वेतन, शिक्षामित्र का मानदेय रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने मंगलवार को डीघ विकास खंड के दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय धनापुर में एक शिक्षक और शिक्षामित्र बिना सूचना की अनुपस्थित मिली। दोनों का वेतन और मानदेय रोकने का निर्देश दिया। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सबकुछ ठीक मिला। इसके बाद मझगवां गांव में शौचालय निर्माण में 47 के बजाए आठ मिस्त्री मौके पर मिले। ग्राम पंचायत अधिकारी से स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। गोलखरा गांव में पीएम आवास और शौचालय निर्माण के गड्ढे मानक के अनुसार न मिलने पर बीडीओ को चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें