फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन से अधिक कच्चे-पक्के निर्माण ढहाए

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर की सड़कों और चौराहों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ शनिवार को भी अभियान जारी रखते हुए प्रशासनिक दस्ते ने पहड़िया और पांडेयपुर में एक दर्जन से अधिक कच्चे-पक्के निर्माण ढहाए। सड़कें और पटरियां खाली कराईं। नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए दोपहर करीब 12 बजे प्रशासनिक दस्ता पहले पहड़िया चौराहे पहुंचा। यहां के बाद पांडेयपुर चौराहे पर कार्रवाई की गई। दोनों जगहों पर पटरी कब्जाकर बनाई गई दुकानों के अलावा कुछ अन्य अवैध निर्माण तोड़े गए। अतिक्रमणकारियों ने सड़क और पटरियों पर कब्जा जमाने के साथ ही नालियों के ऊपर निर्माण करा लिया था। कालीमंदिर के पास एक खाली प्लाट की आड़ में सड़क तक लगाई गईं करीब दर्जन भर गुमटियों को हटाया गया। पांडेयपुर चौराहे पर भी अतिक्रमण कर पक्के निर्माण कराए गए थे। सड़क की पटरियों पर चाय-पान की दुकानें खोल ली गई थीं। जेसीबी से इन दुकानों और निर्माणों को ढहाया गया। आजमगढ़ मार्ग, हुकुलगंज मार्ग पर भी अतिक्रमण हटवाए गए। यहां से दस्ता महाबीर मंदिर पहुंचा और वहां भी कुछ निर्माणों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें