वाराणसी। मंडी परिषद् लखनऊ के अपर निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार की देर रात पहडि़या मंडी में निर्माण कार्य और साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें कई खामियां मिलीं। जिस पर अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। अपर निदेशक जेपी सिंह ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए पर उसका लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी साथ ही लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
पहडि़या मंडी में साफ-सफाई व सड़क व दुकानों के निर्माण कार्य चल रहा है। इसी का निरीक्षण करने गुरुवार की देर रात अपर मंडी निदेशक पहडि़या मंडी पहुंचे। इस दौरान मंडी में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंडी की सफाई के लिए नगर निगम से अधिक से अधिक कर्मचारियों को बुलाकर काम कराएं। इसके साथ ही निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान मंडी उपनिदेशक प्रशासन डॉ. हिमांशु शेखर, मंडी सचिव पार्थ सारथी सहित कर्मचारी मौजूद रहे।