फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानंद में नोकझोंक के बीच 71 नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ नामांकन के लिए गुरुवार को गहमागहमी और नोकझोंक के बीच 71 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। परिसर में जुलूस लेकर घुसने की कोशिश में छात्रों और पुलिस के बीच कई बार नोकझोंक और हंगामे की स्थिति उत्पन्न हुई। चुनाव अधिकारी प्रो. हरिशंकर पांडेय ने नामांकन के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की।
विज्ञापन

नामांकन की प्रक्रिया सुबह नौ से एक बजे तक चली। इस बीच ढोल-नगाड़ों की थाप पर अपने-अपने समर्थकों के साथ झूमते और नारेबाजी करते प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुंचे। प्रत्याशियों के जुलूस आमने-सामने आने पर जमकर नारेबाजी होती रही। वहीं, कुछ प्रत्याशियों ने जुलूस के साथ परिसर में घुसने की कोशिश की, जिसको लेकर छात्रों और पुलिसकर्मियों में नोकझोंक होती रही। बीएचयू में हुए बवाल के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन यहां काफी सतर्क दिखे। परिसर और आसपास पुलिस व पीएसी के जवान तैनात थे। चुनाव अधिकारी के अनुसार अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर 16, महामंत्री के लिए 14, और पुस्तकालय मंत्री पद पर 10 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। 26 दिसंबर को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 30 दिसंबर को मतदान होगा। कुल 2107 विद्यार्थी अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें