फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्डिंग फाड़ने के विरोध में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में एमएमवी चौराहे पर लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस की होर्डिंग फाड़ने के विरोध में बुधवार को जमकर हंगामा मचा। पहले मंगलवार की देर रात किसी ने होर्डिंग फाड़ दी। छात्रों के विरोध करने के बाद चीफ प्राक्टर के निर्देश पर दोबारा लगाई गई इस होर्डिंग को बुधवार की सुबह भी शरारती तत्वों ने फाड़ दिया। इससे नाराज छात्रों ने जमकर हंगामा किया। परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम के बाद शाम करीब छह बजे फिर छात्र एमएमवी चौराहे पहुंच गए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। साथ ही, लंका थाने में तहरीर दी। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर रात नौ बजे के करीब छात्रों ने धरना खत्म किया। उधर रात करीब दस बजे पुलिस ने मामले में आशुतोष सिंह समेत 7 नामजद और अज्ञात लोगों पर एससी, एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

परिसर के केएन उडप्पा सभागार में परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम आयोजित था। इसकी होर्डिंग एमएमवी चौराहे पर लगी थी। आरोप है कि मंगलवार देर रात होर्डिंग उतारकर फाड़े जाने की सूचना मिलते ही छात्र चीफ प्राक्टर आफिस पहुंचे और विरोध करने लगे। उनका आरोप था कि चीफ प्राक्टर के निर्देश पर ही होर्डिंग उतारकर फाड़ी गई। रात करीब ढाई बजे चीफ प्राक्टर प्रो. रोयाना सिंह के निर्देश पर होर्डिंग दोबारा लगवाई गई तब छात्र माने। बुधवार सुबह करीब 11 बजे परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम की तैयारी चल ही रही। तभी कतिपय शरारती तत्वों ने फिर होर्डिंग उतारकर फाड़ दी। विरोध में आयोजकों ने जमकर हंगामा मचाया। सुरक्षाधिकारियों ने किसी तरह स्थिति संभाली। शाम छह बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद छात्र फिर एमएमवी चौराहे पहुंच गए और होर्डिंग फाड़े जाने के विरोध में धरने पर बैठ गए। सोशल मीडिया भी घटना का वीडियो अपलोड कर छात्रों ने विरोध जताया। देर शाम तक छात्रों का धरना जारी था। लंका एसओ ने बताया कि मामले में रविंद्र प्रकाश भारती की तहरीर पर आशुतोष सिंह समेत 7 नामजद और अज्ञात लोगों पर एससी, एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें