फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेस अवयवस्था के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के बिड़ला छात्रावास में रहने वाले छात्रों ने सोमवार को नियमित मेस का संचालन न होने, भोजन की गुणवत्ता ठीक न होने का आरोप लगाते हुए छात्रावास के सामने प्रदर्शन किया। आशुतोष सिंह के नेतृत्व में करीब 50 से अधिक छात्रों ने बिरला छात्रावास सी के गेट पर अव्यवस्था के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची चीफ प्राक्टर प्रो. रोयाना सिंह ने छात्रों से बातचीत कर किसी तरह मामला शांत कराया। आशुतोष ने बताया कि छात्रावास के मेस में अक्सर समय से खाना न मिलने की समस्या बनी है। इसके अलावा कभी-कभी अजीब दुर्गंध भी आती है। इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मजबूर होकर बाहर आना पड़ा। चीफ प्राक्टर ने बताया कि छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा। इसके लिए वार्डन सहित अन्य अधिकारियों से बातचीत की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें