फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे प्रसव दर्द से कराहती रही महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरईगांव। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर पर बुधवार को प्रसव के लिए रेखा पत्नी मिट्ठू को दो घंटे इंतजार करना पड़ा। इसके बाद भी दर्द से कराहती महिला को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिली। इसके बाद उसे प्रसव के लिए पीएचसी चिरईगांव पर दोपहर बाद 3.30 बजे 102 नंबर के एंबुलेंस से लाया गया। ऐसी स्थिति सीएचसी नरपतपुर पर आम सी हो गयी है।
विज्ञापन

कहने को तीस बेड का यह ब्लॉक का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। लेकिन यहां पर स्वास्थ्य सुविधा की स्थिति बेहद खराब है। उधारी के प्रभारी चिकित्साधिकारी के चलते यहां की समस्याएं रोज बढ़ रही हैं। यहां पर 24 घंटे प्रसव सुविधा का दावा स्वास्थ्य विभाग करता है। लेकिन हकीकत यही है कि यहां के लिए स्टाफ नर्स ही उपलब्ध नहीं होती। पूरनपट्टी की गर्भवती साधना पत्नी नत्थू और डुबकियां की रजिया पत्नी सेराज के परिजन भी सीएचसी की जगह पीएचसी पर ही लेकर आए थे। इस बारे में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुशील सिंह का कहना था कि स्कूल हेल्थ के स्टाफ नर्स की आज ड्यूटी लगी थी वह नहीं आई। इस बारे में सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने इस तरह की लापरवाही को गंभीर बताते हुए गुरुवार को मामले में सीएचसी प्रभारी से पूछताछ करने को कहा है। बताया कि लापरवाही बरतने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें