फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिसंबर से रणबांकुरे स्टेडियम में होगी सेना भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्वांचल के छह जिलों की सेना भर्ती दस दिसंबर से छावनी क्षेत्र स्थित रणबांकुरे स्टेडियम में होगी। इसमें गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, मऊ, आजमगढ़ और देवरिया के युवक भाग लेंगे। भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण बुधवार से शुरू करा दिया गया है। भर्ती का विस्तृत कार्यक्रम 27 नवंबर को जारी किया जाएगा। दस दिसंबर से होने वाली सेना भर्ती 22 दिसंबर तक चलेगी। भर्ती में शामिल होने के लिए 222.द्भशद्बठ्ठद्बठ्ठस्रड्डह्म्द्व4.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर रजिस्टेशन कराया जा सकता है। आधार कार्ड के बगैर रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। दौड़ में शामिल होने के लिए स्थाई निवास प्रमाण पत्र लाना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें