वाराणसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सोमवार को भाजपा की ओर से शहर-कस्बों से गांवों तक जगह-जगह आयोजित मैराथन में स्वच्छता की अलख जगी। मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. शिव प्रताप शुक्ल और प्रदेश के मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने स्वच्छता मैराथन को हरी झंडी दिखाई।
मलदहिया से भारत माता मंदिर पहुंचने के बाद दौड़ का समापन हुआ। यहां केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने सभी को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। यहां महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, विधायक रवींद्र जायसवाल, संजय राय, नवीन कपूर, संजय भारद्वाज, शोमनाथ विश्वकर्मा, सिद्धनाथ शर्मा, मनीष कपूर, मीना चौबे, श्रीनिकेतन मिश्र, वीणा पांडेय, साधना वेदांती, नंद कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, गंगापुर नगर पंचायत में एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने मैराथन का शुभारंभ हुआ। यहां जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, शिवपुर में जयनाथ मिश्र, प्रभात सिंह, ज्ञानेश जोशी के नेतृत्व दौड़ लगाई गई। रामनगर स्थित शास्त्री जी के पैतृक आवास से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में दौड़ शुरू हुई। फिर रामनगर चौक से शास्त्री चौक तक सड़क साफ की। अजगरा विधायक कैलाश नाथ सोनकर ने गोसाईपुर मोहाव में पंडित दीनदयाल वन विहार में साफ सफाई की।