फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में रैगिंग पर बवाल, पथराव, पेट्रोल बम चले

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू कला संकाय में शुक्रवार की दोपहर बीए प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ रैगिंग के बाद हुई मारपीट ने बड़े बवाल का रूप ले लिया। रैगिंग के आरोप में पीटे गए लाल बहादुर शास्त्री हॉस्टल के बीए द्वितीय वर्ष के छात्रों ने सड़क से गुजर रहे बिरला हॉस्टल के बीए थर्ड ईयर के छात्रों को घेर पीटना शुरू कर दिया। इधर, बिरला हॉस्टल के छात्र भी बाहर निकल आए और दोनों तरफ से जमकर पथराव होने लगा। इस दौरान पेट्रोल बम फेंके जाने से अफरा तफरी मच गई। जलते हुए पेट्रोल बमों से आगजनी भी हुई।
विज्ञापन

कला संकाय में रैगिंग के मामले को लेकर दिन के 12 बजे बवाल शुरू हुआ। बीए द्वितीय वर्ष के कुछ छात्र एक फार्म भरवाने बीए प्रथम वर्ष की छात्रा और वहां खड़े छात्रों के पास गए और नाम, पता, मोबाइल नंबर, क्लास भरने को कहा। छात्रा ने मोबाइल नंबर नहीं भरा,जिसके बाद द्वितीय वर्ष वालों ने छात्रा और कुछ छात्रों को सीनियर होने की धमकी दी। इस पर छात्रा ने बिरला हॉस्टल में रहने वाले अपने भाई को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि सूचना मिलने पर कला संकाय पहुंचे तृतीय वर्ष के छात्र वहां से रैगिंग करने वाले छात्र को बिरला हॉस्टल उठा लाए और उसकी पिटाई कर दी। मौके पर चीफ प्राक्टर और पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत करा दिया लेकिन शाम को फिर विवाद शुरू हो गया। जानकारी के मुताबिक शाम करीब पांच बजे बजे बिरला छात्रावास के के कुछ लड़के एलबीएस छात्रावास की की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि एलबीएस के लड़कों ने बिरला छात्रावास के लड़कों को घेर लिया और पीटने लगे। इस मारपीट में भी चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए सर सुंदर लाल अस्पताल ले जाया गया। इसकी जानकारी जब बिरला हॉस्टल में पहुंची तब वहां से भी छात्र बाहर निकल आए। फिर एलबीएस छात्रावास और बिरला छात्रावास के लड़कों में दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी। सूचना पाकर एसपी सिटी के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स पहुंची तो दोनों हॉस्टल के छात्र अपने -अपने छात्रावासों के बाहर आ गए। बिरला छात्रावास के छात्रों का आरोप है कि एलबीएस में अवैध रूप से कुछ छात्र रह रहे हैं। इस शिकायत के बाद रात आठ बजे चीफ प्राक्टर प्रो. ओएन सिंह ने एलबीएस छात्रावास मेें जाकर इसकी जानकारी ली। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण होने की वजह से वहां फोर्स बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें