वाराणसी। श्री नदेसर रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज और आईजी दीपक रतन से मिलकर मांग पत्र सौंपा। महामंत्री रवि पाठक के नेतृत्व में मिलने गए पदाधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग लीला स्थल पर अवैध कब्जा जमाए हैं, जिस पर बार-बार कहने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय को दिए गए पत्र और अब तक हुई कार्रवाई की भी जानकारी दी। बताया कि एसएसपी ने मामले को एंटी भू माफिया स्कवायड के पास भेजते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर आईजी से मिलकर भी लीला स्थल को कब्जा मुक्त कराने की मांग की, जिस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया।