फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में रुद्राभिषेक के साथ नए सत्र का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में नए शिक्षा सत्र का आगाज सोमवार से हो गया। इस दौरान परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर में कुलसचिव ने रुद्राभिषेक कराया। कल से शुरू होने काउंसलिंग के लिए संकायों और विभागों में तैयारियां चलती रहीं। मंगलवार को कला संकाय में बीए आर्ट्स में दाखिले की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

नए सत्र के शुभारंभ पर कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी के साथ ही छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह, मुख्य आरक्षाधिकारी प्रो. ओएन सिंह, वाणिज्य संकाय से प्रो. आशाराम त्रिपाठी ने बाबा विश्वनाथ का पूजन अर्चन किया। मंदिर के मानित व्यवस्थापक प्रो. चंद्रमौलि उपाध्याय के आचार्यत्व में पुरोहितों ने पूजा कराई। उधर संकायों-विभागों में काउंसलिंग की तैयारी चलती रही। कमेटी के सदस्यों ने बैठक की कि काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को असुविधा न हो। अभ्यर्थियों को विषयों के चयन, फीस आदि की जानकारी काउंसलिंग सेंटर पर दी जाएगी।
दो संकायों में पहली बार सह-शिक्षा
विश्वविद्यालय के कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय में पहली बार सह-शिक्षा की शुरुआत होगी। इन संकायों में भी छात्र-छात्राएं साथ पढ़ सकेंगे। इसके पहले इन दोनों संकायों को छोड़कर बाकी में छात्र-छात्राओं को एक साथ प्रवेश दिया जाता रहा है। सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी की पहल पर यह व्यवस्था शुरू की गई है। इसके लिए हेल्प डेस्क बनाए जा रहे हैं, जहां महिला शिक्षकों के अलावा वरिष्ठ शोध छात्राएं मार्गदर्शन करेंगी। कला संकाय प्रमुख प्रो. कुमार पंकज के निर्देशन में चार जुलाई और सामाजिक विज्ञान संकाय प्रमुख प्रो. मंजीत चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में पांच जुलाई से काउंसलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें