फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में भव्य होगा ‘योग दिवस’

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी।
विज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में 21 जून को तृतीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भव्य रूप में मनाया जाएगा। सुबह सात बजे से आठ बजे तक मालवीय भवन में कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी समेत बीएचयू के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी व छात्र-छात्राओं के साथ ही काशी के गणमान्य योगाभ्यास में शिरकत करेंगे। वहीं दस बजे से केएन उडुप्पा सभागार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। यहां छह से 20 जून तक आयोजित योग प्रशिक्षण और कार्यशाला के दौरान उत्कृष्ट योग क्त्रिस्या करने वाले महिला व पुरुष प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इनके साथ ही काशी में योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां भी सम्मानित होंगी। योग दिवस के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित कराई जा रही है। गुरुवार को मालवीय भवन के मानित निदेशक प्रो. उपेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में समिति की हुई बैठक में इन पहलुओं पर चर्चा हुई। बैठक में कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी, प्रो. रामहर्ष सिंह, संजय कुमार, डॉ. उपेंद्र त्रिपाठी, प्रो. हीरालाल प्रजापति आदि मौजूद रहे। बता दें कि मालवीय भवन में छह जून से ही योग का प्रशिक्षण शुरू हो गया है जिसमें करीब 300 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण सुबह छह बजे से आठ और शाम चार बजे से छह बजे तक चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें