फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह बाद दुल्हन फरार, बैरंग लौटी बारात

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाषनगर (भदोही)। कोइरौना थानाक्षेत्र के एक गांव से दो दिन पूर्व इलाहाबाद जिले के एक गांव गई बारात दुल्हन के फरार होने के बाद बैरंग लौट आई। 12 जून को बारात गई थी। बारातियों ने जलपान, भोजन किया। इसके बाद मंडप में विवाह की रस्म भी पूरी हुई। लेकिन, 13 जून की सुबह विदाई होने से पूर्व दुल्हन लड़के को मंदबुद्घि बताकर साथ जाने से इंकार करने लगी। मान-मनौवल चल रहा था कि तब तक लड़की फरार हो गई। बारातियों को वहां के ग्रामीणों ने बताया कि उक्त लड़की का किसी लड़के से पहले से ही अफेयर चल रहा था। इसलिए लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसलिए बारात को बिना दुल्हन के बैरंग ही लौटना पड़ा। हालांकि लड़के के विवाह को लेकर उसके रिश्तेदार और बिरादरी के लोगों ने प्रयास करना शुरू कर दिया है। बारात बैरंग लौटने पर दुल्हन के रवैये को लेकर तमाम तरह की बातें हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें